Home स्वास्थ्य एक मुट्ठी भुना हुआ चना है कई गंभीर बीमारियों का काल, बस...

एक मुट्ठी भुना हुआ चना है कई गंभीर बीमारियों का काल, बस जान लें खाने का सही तरीका..

0

कई लोगों को रोस्टेड चना इतना ज्यादा पसंद होता है कि वो रोजाना दिन में कई बार इसका सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भुने हुए चने आपकी सेहत के लिए कितने लाभकारी हैं। भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

1. कब्ज में दिलाता है राहत: कब्ज के मरीजों को रोज़ाना 1 मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए। भुने चने खाने से आपको आराम मिलेगा। साथ ही कब्ज की वजह से हो रही और दिक्कतों में भी आराम मिलेगा

2. वजन घटाने में मददगार: अगर आप अपने बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो आप भुने हुए चने को डाइट में शामिल करें। इसका सेवन करने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे वक्त तक भरा रखता है जिससे कि आपको भूख जल्दी नहीं लगती है। दरअसल, इसमें काफी मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो वजन को कम करने में मददगार है।

3. खून की कमी करता है दूर: अगर आपका हिमगोबिन लेवल कम है तो चने का सेवन करें। भुने हुए चने में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो खून की कमी को दूर करता है।  इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

4. इम्यूनिटी करे मजबूत: रोस्टेड चना का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।  ऐसे में अगर आप ससरडियों एक मौसम में बीमारियों से बचना चाहते हैं तो भुने चना का सेवन करें। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।

5. डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी: भुने हुए चने का सेवन करना डायबिटीज पेशेंट के लिए भी लाभकारी है। भुना हुआ चना ग्लूकोज को सोख लेता है जिससे कि ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। इसी वजह से मधुमेह रोगियों को भुने हुए चने का सेवन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here