Home देश केदारनाथ धाम में घोड़ों पर लगा प्रतिबंध, जानें कब तक है ये...

केदारनाथ धाम में घोड़ों पर लगा प्रतिबंध, जानें कब तक है ये बैन और क्यों ऐसा कदम उठाया गया…

0

उत्तराखंड:- उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में इन दिनों वार्षिक चारधाम यात्रा चल रही है। चारधामों में से एक केदारनाथ धाम के कपाट भी खुल चुके हैं और यहां पर भोले के भक्तों जयकारों के साथ पहुंच रहे हैं। पैदल और हेलीकॉप्टर के साथ ही कई श्रद्धालु घोड़े और खच्चरों पर सवार होकर बाबा केदारनाथ के धाम तक पहुंचते हैं। अगर आप भी खोड़े या खच्चर से बाबा केदारनाथ के दर्शनों को जाने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए खोड़े और खच्चरों पर बैन लगा दिया है। चलिए जानते हैं यह बैन क्यों और कितने समय के लिए लगाया गया है

कितने समय का प्रतिबंध:- अगर आप आज यानी मंगलवार 6 मई को केदारनाथ जा रहे हैं तो आपको खोड़े और खच्चर नहीं मिलेंगे। हालांकि, चिंता की बात नहीं है, क्योंकि यह बैन सिर्फ 24 घंटे के लिए लगाया गया है। प्रशासन ने सोमवार को ही इसकी जानकारी दे दी थी।

क्यों लगाया गया प्रतिबंध:- प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा के दौरान घोड़े और खच्चरों पर 24 घंटे का यह प्रतिबंध कुछ घोड़े और खच्चरों की मौत के बाद लगाया है। रविवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान 8 घोड़े और खच्चरों की मौत हो गई थी, जबकि 6 घोड़े और खच्चर कल यानी सोमवार 5 मई को मर गए थे। सचिव एनिमल हस्बेंड्री, उत्तराखंड सरकार बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि हम इस तरह से घोड़े और खच्चरों की मौत के पीछे का कारण जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘कल यानी मंगलवार 6 मई को केंद्र की एक टीम यहां आएगी और इन मौत के कारणों का पता लगाएगी।’

अगर आप हेलीकॉप्टर से केदारनाथ यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आपने ऑनलाइन टिकट नहीं ली है तो आप DM और सेक्टर मजिस्ट्रेट से ऑफलाइन टिकट भी ले सकते हैं। हेलीकॉप्टर एक दिन में 20-30 शटल चलाते हैं, जिसमें 150 यात्री सफर कर पाते हैं। हालांकि, मौसम खराब होने पर हेलीकॉप्टर का ट्रिप कैंसिल कर दिया जाता है। हेलीकॉप्टर के लिए हर रोज करीब 150 ऑनलाइन बुकिंग हो जाती हैं। इसके अलावा एक महीने तक की एडवांस बुकिंग भी चल रही है। बता दें कि बाबा केदारनाथ की मूर्ति 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंची है और 2 मई से कपाट भक्तों के लिए खुल चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here