Home छत्तीसगढ़ जल संरक्षण अभियान के तहत रैली निकाल ग्रामीणो को किया गया ...

जल संरक्षण अभियान के तहत रैली निकाल ग्रामीणो को किया गया जागरूक

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : चौपाल ग्रामीण विकास प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के तत्वावधान मे आयोजित “” जल बचाओ जीवन बचाओ,हमर गाव – हमर पानी”” जल संरक्षण अभियान के तहत जंप लखनपुर के सूदूर वनांचल ग्राम पंचायत रेम्हला में 7 मई दिन बुधवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में पंचायत वासियों को जागरूक करने जलसंरक्षण रैली निकाली गई। जल को संरक्षित कैसे किया जाना है जलसंरक्षण के बारीकियों को समझाया गया।

साथ ही श्रमदान कर पुराने संरचनाओं की साफ-सफाई की गई। इस मुहिम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका पैकरा ,चौपाल संस्था के संचालक गंगा राम पैकरा,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत वेदप्रकाश पांडेय, अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण खलखो,कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज सरपंच श्रवण पैकरा जिला एवं ब्लाक स्तर के अधिकारी कर्मचारी ग्रामवासी काफी संख्या में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here