
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : एक आदिवासी युवती को शादी का झांसा देकर एक युवक द्वारा लगातार चार साल तक ब्लात दुष्कर्म करते रहने का मामला प्रकाश में आया है।।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिडिता युवती गांवों के साप्ताहिक बाजारों में सब्जी खरीद फरोख्त का पेशा करती है । आरोपी युवक योगेश कुमार साहू साकिन ग्राम भिठठीकला राइस मिल के पास थाना मणीपुर अम्बिकापुर अपने आटो के जरिए से इन सब्जी व्यापारीयों को गांवों के बाजारों तक ले जाने एवं वापस लाने का काम करता है। इसी दौरान पिडिता महिला का आटो चालक युवक योगेश कुमार साहू से जान-पहचान हुईदोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
19 जून 2024 को लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो बाजार से लौटते समय आरोपी युवक ने महिला से कहा — मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं, और तुमसे शादी करना चाहता हूं ।
बरगलाते हुये ग्राम टपरकेला जंगल में लेजाकर जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया। तब से लेकर युवती को शादी करने का झांसा देकर लगातार अपना जिस्मानी हवस मिटाता रहा। जब युवती ने युवक से शादी करने की पेशकश की तो युवक बात टालने लगा। परेशान होकर युवती ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। लखनपुर पुलिस बलात्कार के इस मामले में धारा 376(2) (N) आईपीसी एवं 3-(2) (V) एससी-एसटी एक्ट कायम कर तहकीकात करने जुटी है।



