Home स्वास्थ्य लिवर में सूजन क्यों आती है, क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण?

लिवर में सूजन क्यों आती है, क्या हैं इसके शुरुआती लक्षण?

0

लिवर हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. लिवर रक्त से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने के साथ ही कई और महत्वपूर्ण कार्य भी करता है. लिवर में किसी तरह की गड़बड़ी होने पूरेशरीर पर इसका प्रभाव नजर आता है. बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण लिवर फैटी होना और लिवर पर सूजन आना फिलहाल सामान्य समस्या हो गई है. हालांकि इसके तुरंत इलाज की जरूरत है. लापरवाही बरतने पर हालत गंभीर हो सकती है.

क्यों आती है सूजन, लक्षण:- लिवर पर सूजन आने के कई कारण हैं. इनमें अत्यधिक शराब का सेवन, वायरल संक्रमण, फैटी लिवर, ऑटोइम्यून विकार, विषाक्त पदार्थ और दवाएं इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं. इसके शुरुआती लक्षणों में थकान, भूख में बदलाव होना, उल्टी जैसा महसूस होना, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना शामिल हैं. हालांकि शुरुआती तौर पर यह लक्षण हल्के होते हैं. जिसके कारण मरीज लक्षणों को नजरअंदाज करता है. जिसके कारण यह समस्या गंभीर हो जाती है और इलाज में लंबा समय और खर्चा भी होता है.
क्या करें:- यदि बताए गए लक्षणों में कोई भी एक या ज्यादा लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें. अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव करें और शराब से दूरी बनाएं. संतुलित आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें. अतिरिक्त वजन को कम करें. हेपेटाइटिस के टीके लगवाएं, लिवर पर सूजन के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा या सप्लीमेंट न लें. लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले और इलाज शुरु करवाएं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here