Home मनोरंजन लंबे इंतजार के बाद होश में आए पवनदीप राजन, ICU से सामने...

लंबे इंतजार के बाद होश में आए पवनदीप राजन, ICU से सामने आई पहली तस्वीर?

0

Mumbai:- ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर और मशहूर सिंगर पवनदीप राजन का हाल ही में एक बहुत बड़ा कार एक्सीडेंट हुआ था. एक्सीडेंट के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. लेकिन अब पवनदीप को होश आ चुका है और वो पूरी तरह से खतरे से बाहर हैं. होश में आने पर पवनदीप की पहली तस्वीर सामने आई है और इस तस्वीर को देखकर उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है. इस तस्वीर में पवनदीप अस्पताल के बिस्तर पर लेटकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि पवनदीप राजन 5 मई को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक गंभीर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे. उनकी कार का कंट्रोल खोने की वजह से वो सड़क किनारे खड़े एक कैंटर ट्रक से टकरा गई थी. इस दुर्घटना में उनकी गाड़ी बुरी तरह से डैमेज हो गई थी और पवनदीप के साथ-साथ गाड़ी में सवार दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हादसे की खबर सामने आते ही उनके फैंस और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी और सभी उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here