Home छत्तीसगढ़ रेत माफिया का आतंक: शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने उठाई आवाज

रेत माफिया का आतंक: शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने उठाई आवाज

0

दुर्गुकोंदल : कांकेर जिले में रेत माफिया का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिवसेना नेता सुखचंद मंडावी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जिले की कई नदियों में रेत माफिया द्वारा चेन माउंटेन मशीन, हाईवा लगाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शासन प्रशासन का रेत माफिया को खुला संरक्षण है।

शिवसेना नेता ने कहा है कि अगर कोई समाज सेवक, जन सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक कार्यकर्ता अवैध रेत उत्खनन करने से रोकता है, तो जिन अधिकारियों को रेत चोरी रोकने की जिम्मेदारी है, वही रेत माफिया की दलाली करने लगते हैं। उन्होंने बताया है कि चारामा, दुर्गकोदल, परतापुर, पखांजूर, कांकेर में नदियों का सीना चिरकर रेत माफिया द्वारा इतना अवैध रेत खुदाई किया जा चुका है कि जिसके कारण क्षेत्र का जलस्तर कई मीटर नीचे पहुंच चुका है। उन्होंने चेतावनी दी है कि क्षेत्र की नदियों में आगे चलकर तटीय क्षेत्र का कटाव भी ज्यादा मात्रा में होगा।

शिवसेना नेता ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र के कई नेता, जो जनता की सेवा का संकल्प लेकर चुनाव जीतकर आए हैं, उनके द्वारा रेती चोरी कराया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि रेत माफिया के पैसे पर पलने वाले नेताओं से शिवसेना प्रश्न पूछती है कि आप जनता की सेवा करने के लिए जनप्रतिनिधि बने हैं या रेती चोरी कराने के लिए। उन्होंने बताया है कि शिवसेना द्वारा जन जागरण हेतु नुक्कड़ सभा किया जाएगा एवं रेती चोरी होने वाले नदियों में शिवसेना द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here