
अनीता गर्ग अमन पथ जिला ब्यूरो रायगढ़ : विकास खंड धर्मजयगढ़ छाल तहसील अंतर्गत छाल भाजपा मंडल डोलनारायण पटेल के गृह ग्राम बोजिया में साप्ताहिक बाजार का 11 मई रविवार को शुभ स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम के गोटिया , बै गा , और वरिष्ट लोगो के हाथों ग्राम के देवी देवताओं का पूजा कर आरंभ किया गया।
छाल मंडल अध्यक्ष के द्वारा बताया गया बगल पंचायत नवापारा में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है , और शासकीय कर्मचारी व अधिकारी सब्जी ,भाजी व अन्य चीजों के खरीदी से वंचित रह जाते थे,ऐसे और भी कुछ बातों को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत बोजिया में साप्ताहिक बाजार हाट रविवार को सरकारी छुट्टी के दिन निर्णय लिया गया।
गांव में बाजार लगने से आस पास के ग्रामीण काफी खुश नजर आ रहे थे , और ग्रामीणों को रोजगार का अवसर मिला l बाजार में काफी भीड़ और चहल – पहल थी।



