Home छत्तीसगढ़ जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित, आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा

जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित, आपातकालीन तैयारियों की समीक्षा

0

 

 

कोरिया 12 मई 2025  :जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने की। बैठक में जिले में संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थलों जैसे बड़े पुल, डैम, आश्रम स्थल और पर्यटन स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए।

आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए फायर ब्रिगेड, सायरन सिस्टम, इमरजेंसी मेडिकल स्टाफ, कंट्रोल रूम, अस्पतालों की तैयारी और सिविल डिफेंस टीम के गठन पर विशेष चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त, ब्लैकआउट ड्रिल आयोजित करने तथा आमजन को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने की योजना पर भी विचार किया गया।

बैठक में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, एएसपी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं डिफेंस प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here