Home छत्तीसगढ़ नग्न कर हत्या!, कमरे में मिली लाश से बह रहा था खून

नग्न कर हत्या!, कमरे में मिली लाश से बह रहा था खून

0

दुर्ग :  जिले में घर के अंदर एक युवक की नग्न हालत में लाश मिली है। उसकी पत्नी और बच्चे तीन दिन पहले ही मायके गई थी। मकान के अंदर बदबू आने पर खोला गया, तो शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना उतई थाना क्षेत्र के डूमरडीह गांव की है।

थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि, डूमरडीह गांव में एक बंद मकान के अंदर से बदबू आ रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोलकर कर देखा तो लाश सड़ रही थी। उसकी पहचान मुख्तार सिंह सतनामी (45) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, जिस मकान में लाश मिली है, वो मुख्तार का मकान था। अपनी पत्नी शांति (35) और दो बच्चों के साथ रहता था। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर तीन दिन पहले अपने मायके गई थी। पुलिस ने पत्नी को सूचना देकर घर बुलाया।

पत्नी ने बताया कि, मुख्तार को सुगर और बीपी की शिकायत थी। वो बीमार भी रहता था। पुलिस को आशंका है कि, वो रात में अकेले घर के अंदर रहा होगा और अटैक आने पर उसे समय पर इलाज नहीं मिला। जिससे उसकी मौत हो गई होगी। जब पुलिस ने ताला तोड़कर मकान के अंदर देखा तो लाश तीन दिन पुरानी होने से सड़ने लगी थी। उसके शरीर से बॉडी फ्लूड बह रहा था। लोगों ने उसे देखकर कहा कि, मुख्तार सिंह की हत्या हुई है। घटना स्थल में खून पड़ा हुआ है। बाद में फोरेंसिक की टीम ने भी जांच कर जमीन पर बहे खून-नुमा चीज को बॉडी फ्लूड बताया है। मुख्तार की लाश उसके घर के अंदर नग्न हालत में कैसे मिली, इसकी जांच पुलिस कर रही है। लोगों का कहना है कि अगर उसे अटैक आया होता और नार्मल मौत हो,ती तो वो नग्न हालत में कैसे मिलता। पुलिस का कहना है कि, पीएम के लिए शव भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here