Home छत्तीसगढ़ रामगढ़ घटना के बाद विधायक अग्रवाल के मंशानुरूप की गई सुरक्षा व्यवस्था...

रामगढ़ घटना के बाद विधायक अग्रवाल के मंशानुरूप की गई सुरक्षा व्यवस्था – खाई वाले क्षेत्र में की गई बैरिकेडिंग

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : सरगुजा जिले के सुप्रसिद्ध रामगढ़ पर्वत शिखर की उंचाई पर स्थित चंदन तालाब के समीप गहरी खाई में 11 वर्षीय बालिका बेबी राजवाड़े पिता तुलेश्वर राजवाड़े, निवासी डुमरिया, भटगांव के 150 फिट गहरी पहाड़ी खाई में गिर जाने की खौफनाक घटना सामने आई थी। दरअसल बालिका अपने परिवार के साथ रामगढ़ दर्शन पूजन के लिए पहुंची थी तब यह हादसा हुआ था।

खाई की गहराई लगभग 300 फीट है, जहां पूर्व में भी एक दो ऐसी घटनाएं हो चुकी है। और हमेशा खाई से गिरने की आशंका बनी रहती है। बच्ची के खाई से गिरने की सूचना मिलते ही अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल तत्क्षण रामगढ़ पहुंचकर घटनास्थल का जायज़ा लिया।

विधायक ने मौके पर स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन, वन विभाग एवं रेस्क्यू टीम को ताकीद करते हुए बचाव कार्य प्रारंभ करवाया। स्थानीय युवा अशोक वरकडे के सहयोग तथा वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष मंगल दास, फॉरेस्ट विभाग और अन्य कर्मियों के समन्वय से बच्ची को सुरक्षित गहरी खाई से बाहर निकाला गया।

विधायक अग्रवाल पहले भी इस असुरक्षित स्थान को लेकर काफी फिक्रमंद रहे । दर्शनार्थियों के सुरक्षा को लेकर उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से सरगुजा रामगढ़ चंदन तालाब के गिर्द पुख़्ता इंतजाम किये जाने मांग की थी। ताकि कोई अप्रिय घटनाएं न हो। लोग महफूज रहे। लिहाजा वन प्रबंधन समिति एवं फॉरेस्ट विभाग ने खाई के चारों ओर बांस की बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की होने वाली आकस्मिक दुर्घटना से बचा जा सके।

विधायक राजेश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

इस प्रकार के संवेदनशील दुर्घटना जन्य स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के नजरिए से प्रशासन के साथ मिलकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जनहित में यकीनन सराहनीय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here