Home छत्तीसगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने बीजेपी पार्षद को किया गिरफ्तार, सट्टा खाईवाली...

क्राइम ब्रांच की टीम ने बीजेपी पार्षद को किया गिरफ्तार, सट्टा खाईवाली के आरोप में हुई बड़ी कार्रवाई

0

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा से बड़ी खबर सामने आई है। बीजेपी पार्षद नंदू लालवानी को क्राइम ब्रांच की टीम ने करोड़ों की सट्टा खाईवाली के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से सट्टे की मोटी रकम के हिसाब-किताब और रिकॉर्ड मिले हैं।

इतना ही नहीं, नंदू लालवानी की निशानदेही पर पुलिस ने एक और सटोरी गैंग का पर्दाफाश किया है, जो पैनल सट्टा चला रहा था। फिलहाल क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी नंदू लालवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि सितंबर 2023 में सट्टे की रकम को लेकर एक मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसमें नंदू लालवानी का नाम सामने आया था। उस वक्त भी केस दर्ज हुआ था और उन्हें हिरासत में लिया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here