Home छत्तीसगढ़ ऑपरेशन सिंदूर की सफतला पर छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी की तिरंगा यात्रा,...

ऑपरेशन सिंदूर की सफतला पर छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी की तिरंगा यात्रा, CM विष्णुदेव साय होंगे शामिल

0

रायपुर:  भारत की सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर आतंकवाद पर करारा प्रहार करते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को अंजाम दिए जाने के बाद, पूरे देश में गौरव और गर्व का माहौल है।

इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने और सैनिकों के अदम्य साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भाजपा आज से पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ आज शाम 5 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव से होगा।

इस भव्य यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सांसद, हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, आम नागरिक, एवं सर्व धर्म और समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने का संदेश दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की रणनीतिक क्षमता और साहस का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की वीरता और बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। यात्रा में आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि भारत अब आतंकवाद का जवाब उसी की भाषा में देने में सक्षम है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के संयुक्त अभियान “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया गया। इस सटीक और साहसी अभियान के जरिए यह स्पष्ट कर दिया गया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ किसी भी हद तक जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here