Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद की मांग पर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृति

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद की मांग पर आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृति

0

संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : संचनालय महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 8 में नवीन आंगनबाड़ी भवन खोलने की अनुमति दे दी है नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा एवं वार्ड क्रमांक 8 चंद्रशेखर आजाद वार्ड की पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग से पत्राचार कर वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाड़ी खोले जाने की मांग की थी जिस पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी सोमेश साहू द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन को पत्र लिखा जिस पर दिनांक 3,5 ,2025 को परियोजना अंतर्गत युक्ति करण अंतर्गत नवीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन किया जाने हेतु आंगनवाड़ी भवन हेतु 13 लाख रुपया की स्वीकृति संबंधित विभाग को दी गई वार्ड पार्षद एवं विभाग के द्वारा स्थल चयनित कर निर्माण कार्य कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा तब तक वार्ड वासियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए किराए के भवन पर आंगनबाड़ी का शुभारंभ किया गया नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा उपाध्यक्ष विकास बोहरा सभापति महिला एवं बाल विकास अलका साव अश्वनी निषाद शंकर देव राजा पवार देवचरण ध्रुव चेलेश्वरी साहू असकरण पटेल पूर्व पार्षद ललिता साहू कामिनी साहू ने भारत माता की पूजा अर्चना कर आंगनबाड़ी केंद्र का शुभारंभ किया कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग से सुशीला गिरी माहेश्वरी यादव खिलेश्वरी साहू कुसुम सोनी दमयंती साहू साहिका जानकी साहू गोदावरी सेन एवं वार्ड के सभी पालक गण एवं बच्चे उपस्थित हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here