
हैदराबाद: क्रिकेट टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने अचानक अपने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले से पूरी दुनिया को चौंका दिया है. हालांकि किंग कोहली के शानदार टेस्ट करियर के लिए देश और दुनियाभर के स्टार क्रिकेटर ने उन्हें सलाम किया है. वहीं, कई ऐसे भी हैं, जिनका विराट के इस ‘विराट’ फैसले से दिल टूट गया है. इसमें कॉमन फैंस से सेलेब्स फैंस भी शामिल हैं. अब हिंदी सिनेमा के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर अपने अंदर का दर्द जाहिर किया है.
‘फैसले पर दोबारा विचार करो’:- विराट के संन्यास पर दिग्गज गीतकार ने एक पोस्ट शेयर किया है. गीतकार ने लिखा है, मैं जानता हूं कि विराट इस मामले में मुझसे ज्यादा समझ रखते हैं, लेकिन इस महान खिलाड़ी का फैन होने के नाते में बहुत निराश हूं, क्योंकि उन्होंने समय से पहले टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, मुझे लगता है कि उनके लिए अभी बहुत कुछा था, मैं यह दिल से उनको इस फैसले पर दोबारा सोचने का आग्रह करता हूं’. इसके अलावा जावेद अख्तर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं. एक्ट्रेस कंगना रनौत और उनके बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है. हालांकि दोनों के बीच अब सुलह हो चुकी है. इस बात की पुष्टि खुद कंगना रनौत ने की थी.



