रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले विशेष आरक्षित पहाड़ी कोरवा आदिवासी जनजाति युवती के साथ ब्लात दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल मामला थाना क्षेत्र के ग्राम बेदोपानी (आमापानी ) का है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमुक पिडिता 24 अप्रेल 2025 को घर में अकेली थी। मौके के नजाकत को समझते हुए गांव के ग़ोहदूल राम शाम 5 बजे घर में घूसकर युवती के साथ जबरदस्ती शारिरिक संबंध बनाया। घटना के बारे में किसी दूसरे को बताने से मना किया।
जिक्र करने की सूरत में युवती को जान से मारने की धमकी भी दिया। पिडिता ने अपने साथ हुये दुष्कर्म के बारे में अपने पति को बताया तथा 14 मई दिन बुधवार को आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती के इकबालिया बयान एवं दर्ज रिपोर्ट के बुनियाद पर लखनपुर पुलिस ने धारा 64(1) 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



