रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : बीते 13 मई दिन मंगलवार को थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 130 ग्राम हंसडांड के पास शाम के तकरीबन 6.30 बजे सामने से आ रही अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते मोटरसाइकिल सवार युवक को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार की दर्द नाक मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव पैकरा आ0 सुलेशवर पैकरा उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम सिलमा थाना बतौली अपने साथी देवेन्द्र ,रूपा बिझिया, एवं प्रमिला बिझिया , के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल से घूमने कुंवरपुर बांध आये हुये थे। वापस केते परसा जा रहे थे। आगे आगे देवेन्द्र प्रमिला बिझिया को बैठाकर चल रहा था पीछे पीछे राजीव पैकरा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईएफ 2566 रूपा बिझिया को बैठाकर चल रहा था।

ग्राम हसडाड पुल के पास सामने बिलासपुर के ओर से आ रहे अज्ञात ट्रक के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये पीछे के मोटरसाइकिल को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे राजीव पैकरा के सिर हाथ,पैर,में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। तथा पीछे बैठी रूपा बिझिया को भी गंभीर चोटें आई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया था। 14 मई दिन बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक युवक अदानी कम्पनी केते परसा में काम करता था। लखनपुर पुलिस धारा 281,125,(ए)106(1) के तहत मर्ग कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है तथा अज्ञात घटना कारित वाहन की पता तलाश करने जुटी है।



