Home छत्तीसगढ़ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा :  कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रजपुरी कला  लखनपुर में  15 मई दिन गुरुवार को समर कैंप के दौरान चल रहे व्यावसायिक प्रशिक्षण  में तैयार किए गये सामग्रियों का प्रदर्शनी  कार्यक्रम रखा गया । जिसके बतौर मुख्य अतिथि अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल के सुपुत्री सुश्री आकृति अग्रवाल  रही ।

साथ ही शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सभी अभिभावकों के साथ कस्तूरबा की अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह सहित शिक्षिकाएं तथा छात्राए इस कार्यक्रम के हिस्सा रहे।

सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सुश्री आकृति अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा तैयार किये गये सामग्रियों का गहनता से अवलोकन कर बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की।

उनके द्वारा समर कैंप के दौरान तैयार किए गए आभूषण एवं राखी की खरीदारी भी किया। आकृति अग्रवाल ने  बच्चों को कैरियर गाइडेंस के तहत जानकारी देते हुए एआई टेक्नोलॉजी सहित अन्य कई करियर ऑप्शंस के बारे में विस्तृत चर्चा कर बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट किया ।कस्तूरबा अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा सिंह द्वारा विगत एक महीने से चल रहे समर कैंप में विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बच्चों की बनाये गये सामग्रियों की प्रदर्शनी का आयोजन के बारे में तफसील से जानकारी दी गई। सभी अभिभावकों ने समर कैंप में बने  सामग्रियां का अवलोकन कर छात्राओं में हो रहे कौशल विकास के प्रति अपनी प्रसन्नता ज़ाहिर किया।

समर कैंप के दौरान संगीत का प्रशिक्षण ले रही छात्राओं ने उपस्थित जनों के सम्मुख  मधुर संगीत का प्रदर्शन किया । अधीक्षिका  श्रीमती अनुराधा सिंह तथा एसएमसी अध्यक्ष द्वारा छात्रावास में हो रहे विकास कार्यों के बारे में सभी से चर्चा करते हुए आगे  निकट भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों के बारे में आकृति अग्रवाल से मार्गदर्शन प्राप्त किये। सभी के सहभागिता से सफलता पूर्वक संचालित होते हुए समर कैंप कार्यक्रम का समापन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here