रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : लखनपुर पुलिस ने विशेष आरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
एक पहाड़ी कोरवा विशेष आरक्षित जनजाति युवती अपने घर में अकेली थी मौके के नजाकत को समझते हुए गांव के युवक ग़ोहदूल राम कोरवा पिता फूलसाय कोरवा उम्र 25 वर्ष साकिन ग्राम अलगा बेदोपानी ने 24 अप्रेल 2025 को पिडिता के घर में घूस जबरन दुष्कर्म किया था। जिसकी शिकायत युवती ने थाना उपस्थित आकर की थी ।
लखनपुर पुलिस तहकीकात के दौरान युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया आरोपी युवक ने अपने इकबाले बयान में जुर्म करना कबूल किया। अपराध करना सबूत पाये जाने से धारा 64(1) 351(2) बीएनएस कायम कर आरोपी युवक को 15 मई दिन गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



