डायबिटीज के रोगियों को अपनी डाइट का खासतौर पर ध्यान रखने की जरूरत होती है. डायबिटीज का इलाज शुरु होने पर डॉक्टर मरीज को क्या खाना है क्या नहीं खाना है, इस बारे में विस्तार से समझाते हैं. अब तो डॉक्टर इसके लिए एक चार्ट भी मरीजों को देते हैं. हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें लेकर मरीज हमेशा ही असमंजस में रहते हैं. डायबिटीज को मरीजों को मीठा खाने की तलब बहुत ज्यादा होती है. इसलिए वह ऐसे खाद्य पदार्थ तलाशते हैं, जो मीठी तो हों, लेकिन उनसे शुगर का स्तर भी न बढ़े. किशमिश भी ऐसा ही एक ड्राई फ्रूट है. जिसे डायबिटीज के मरीज बड़े शौक से खाते हैं. क्या किशमिश खाने से शुगर स्तर बढ़ता है बता रहे हैं एक्सपर्ट.
डायबिटीज के मरीज क्या करें:- डायबिटीज के मरीज किशमिश का पानी पी सकते हैं, हालांकि इसके लिए उन्हें सावधानी बरतना जरूरी है. किशमिश खाने से शुगर तेजी से बढ़ती है जबकि किशमिश का पानी आपकी सेहत में सुधार ला सकता है. लेकिन, इसके कुछ नियम है. डायबिटीज स्पेशलिस्ट डॉ. प्रहलाद चावला बताते हैं कि किशमिश का पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती है और दिल की सेहत भी अच्छी रहती है. डायबिटीज के मरीज सीमित मात्रा में एक अंतराल पर किशमिश का पानी पी सकते हैं. हालांकि जब भी मरीज यह पानी पिएं तब शुगर स्तर की जांच जरूर करवाएं.
किशमिश खा सकते हैं:- डायबिटीज के मरीज किशमिश खा नहीं सकते. डॉ. प्रहलाद चावला बताते हैं कि किशमिश में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा होता है. जिसके कारण डायबिटीज के मरीजों का शुगर स्तर तेजी से बढ़ सकता है. हालांकि स्वाद के लिए वह एक या दो किशमिश कभी-कभी जरूर खा सकते हैं. ज्यादा मात्रा में खाने से उन्हें परेशानी होगी.



