Home क्रिकेट रवींद्र जडेजा बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान?

रवींद्र जडेजा बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान?

0

16 मई 2025:- टीम इंडिया जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है. लेकिन इससे ठीक पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास लेकर भारतीय टीम को मुश्किल में डाल दिया है. सबसे ज्यादा चर्चा कप्तानी को लेकर है. जसप्रीत बुमराह के पास अनुभव था और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी अपनी बेहतरीन कप्तानी का नजारा पेश किया था. लेकिन वर्कलोड की वजह से उन्होंने मना कर दिया. पहले ऋषभ पंत और केएल राहुल का नाम भी सामने आया. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुभमन गिल को कप्तानी देने का दावा किया गया है. लेकिन अब इस रेस में रवींद्र जडेजा का नाम भी जुड़ गया है. उन्हें टेस्ट टीम की कप्तानी देने की मांग हुई है. तो क्या ये मांग पूरी होगी और जडेजा टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे?

जडेजा बनेंगे कप्तान:- अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’पर टीम इंडिया की कप्तानी, इंग्लैंड दौरे और रोहित-विराट की कमी लेकर बात की है. इस दौरान उन्होंने रवींद्र जडेजा का कप्तान बनाने का सुझाव दिया. अश्विन ने कहा, “यह मत भूलिए कि जडेजा टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. उनसे बातचीत होनी चाहिए. अगर आप किसी नए खिलाड़ी को दो साल तक ट्रेनिंग देना चाहते हैं और फिर उसे कप्तान बनाने के लिए तैयार हैं, तो जडेजा इसके लिए बेस्ट विकल्प हो सकते हैं. वो दो साल तक कप्तानी संभाल सकते हैं. इस दौरान जडेजा के नेतृत्व में गिल उप-कप्तान के तौर पर भी खेल सकते हैं. ऐसा लगेगा कि मैं वाइल्डकार्ड फेंक रहा हूं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here