Home छत्तीसगढ़ तांत्रिक बुजुर्ग की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

तांत्रिक बुजुर्ग की हत्या, दो भाई गिरफ्तार

0

दंतेवाड़ा :  जिले में जादू-टोने के शक में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग घर के आंगन में सोया हुआ था। इसी बीच दो युवक घर पहुंचे और उन्होंने कुल्हाड़ी से बुजुर्ग पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 15 मई को मारजुम गांव के रहने वाले बोड्डा पोडियामी ने कटेकल्याण थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया था कि 14 मई की रात मारजूम के जंगलपारा में स्थित अपने घर के आंगन में सो रहा था। पास में ही पिता भी सोए हुए थे। इसी बीच रात करीब 11 बजे गांव के ही रहने वाले गुड्डी मुचाकी और नंदू मुचाकी घर पहुंच गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here