रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : शासन के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा के प्रयोजन में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर मे स्वैच्छिक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य ने 01 मई को दीप प्रज्वलित कर किया।जिसमें पीएम श्री प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों को समर कैंप से परिचित कराने के लिए प्राइमरी सेक्शन की प्रधानपाठिका श्रीमती पुष्पा साहू एवं माध्यमिक सेक्शन के प्रधानपाठक श्रवण कुमार साहू ने शिक्षकों की छोटी-छोटी टीम बनाकर विद्यार्थियों से एवं उनके अभिभावकों से घर-घर जाकर संपर्क किया। जिससे समर कैंप में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ी।जिसमें श्रीमती पारुल सिन्हा ,कु. अंजली यादव, कु.रीना एक्का , राज सिंह यादव, बलविंदर कौर , गुनीत सिंह छाबड़ा ,विवेक पैकरा, गुलाब जायसवाल, पार्वती राजवाड़े , प्राची रानी ,प्रियंका प्रियदर्शनी, निशा राजवाड़े ,अंकिता यादव, अनिमेष गुप्ता की भूमिका मुख्य रही।समर कैंप 2025 के आयोजन को लेकर विद्यालय के प्राचार्य ऋषि कुमार पांडे ने समर कैंप का उद्देश्य बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समग्र शिक्षा के द्वारा इस प्रकार के कैंप प्रायोजित किया जाता है।
समर कैंप का आयोजन प्रतिदिन प्रार्थना ,योग, प्राणायाम के साथ प्रारंभ किया जाता है जो एक संगीतमय वातावरण में होता है।तत्पश्चात विभिन्न समूह में विद्यार्थियों के आवश्यकता एवं रुचि अनुरूप स्थानीय खेल का आयोजन, साथ-साथ पुस्तक वाचन, लिखावट पर ध्यान देना, चित्रकारी करना, मूर्ति कला एवं वासकला के द्वारा विभिन्न प्रकार की डिजाइन बनाना, मिट्टी के बर्तनों को बनाना ,विभिन्न ज्वलंत विषय जैसे प्रदूषण ,जल संरक्षण के साथ-साथ कक्षा अनुरूप कक्षा की तैयारी भी कराया जाता है।
विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय में इको- क्लब के अनुरूप पौधों को तैयार करना, उनका सुरक्षा एवं संवर्धन करना तथा अन्य ज्ञानवर्धक कार्य किया जा रहा है।कागज से बने विभिन्न प्रकार के चित्र एवं डिजाइन अलग-अलग विषयों पर आधारित पेंटिंग विद्यार्थियों की विशेष रुचिकर कार्य विद्यालय के शिक्षकों द्वारा कराया जाता है ।इन सभी के लिए स्थानीय स्तर पर विषय विशेषज्ञ को विद्यालय में ससम्मान आमंत्रित किया जाता है साथ ही सभी अतिथि ,वक्ता, कलाकार के द्वारा उनके जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं समय सारणी प्राथमिक,माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तैयार किया गया हैं।



