बार-बार फेस वॉश
सनस्क्रीन स्किप करना गर्मियों में की जाने वाली सबसे बड़ी गलतियों में से एक है। कई लोग सोचते हैं कि जब धूप कम हो या बादल छाए हों तो सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन आपको बता दें कि हानिकारक UV किरणें बादलों को भी पार कर सकती हैं और आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सनस्क्रीन न लगाने से टैनिंग, सनबर्न, समय से पहले झुर्रियां और यहां तक कि स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है।
हैवी मॉइस्चराइजर का यूज
सर्दियों में इस्तेमाल किए जाने वाले हैवी मॉइस्चराइजर गर्मियों में आपकी त्वचा को चिपचिपा और ऑयली बना सकते हैं। जी हां, इससे पोर्स ब्लॉक हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में, आपको चाहिए कि आप ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर का यूज करें, जो स्किन को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ उसे ऑयली भी न बनाए।
पानी कम पीना
एक हेल्दी स्किन केयर रूटीन में पानी का भी बड़ा रोल होता है। जी हां, अगर आप दिनभर कम पानी पीते हैं और फिर यह सोचते हैं कि स्किन रूखी और डिहाइड्रेटेड क्यों लग रही है, तो इसकी बड़ी वजह आपकी यह गलती ही है। भरपूर पानी पीने से न सिर्फ आप इस मौसम में लू के थपेड़ों से बचते हैं, बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाकर रख सकते हैं।
एक्सफोलिएशन न करना
गर्मियों के मौसम में हफ्ते में एक या दो बार एक्सफोलिएशन करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कोई जेंटल स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएंट का यूज कर सकते हैं। यह न सिर्फ डेड स्किन से छुटकारा दिलाता है, बल्कि आपके स्किन केयर प्रोडक्ट्स को और भी ज्यादा इफेक्टिव बना देता है। अगर आप भी इन दिनों एक्सफोलिएशन को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो मानकर चलिए कि धूल, मिट्टी और पसीने की परत आपकी स्किन को धीरे-धीरे रोजाना नुकसान पहुंचा रही है।



