रिपोर्टर मुन्ना पांडेय,सरगुजा : अचानक मौसम परिवर्तन के साथ 19 मई दिन सोमवार को दोपहर क्षेत्र में चमक गरज तेज़ हवाएं चलने के साथ जमकर बारिश हुई। नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 09 रिहायशी क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 130 नारायण पेट्रोल पंप तथा स्टेट बैंक के ठीक सामने जरा सी बारिश होने के बाद सड़क जलमग्न हो गया। जिससे सड़क पर चलने वाले राहगीर तथा गुजरने वाले दो- चार पहिया वाहनों को आहिस्ता संभल कर चलना पड़ा राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। काबिले गौर है जब भी बारिश होती है पानी की सही निकासी नहीं होने कारण सड़क लबालब भर जाता है। वार्डवासियों का कहना है सड़क किनारे नाली तो है परन्तु साफ-सफाई के अभाव में जाम है। जिस पैमाने में नाली को चौड़ा होना चाहिए ,नहीं है। और यही वजह है सड़क पर पानी भर जाता है। जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों तथा वाहनो की फजिहत बढ़ जाती है। पिछले साल पानी भर जाने कारण सड़क घटना में एक मिस्त्री की मौत हो गई थी।
नगरवासियों ने शासन प्रशासन तथा नगर पंचायत लखनपुर का ध्यानाकर्षण कराते हुये मुख्य मार्ग के दोनों तरफ उपयुक्त नाली निर्माण कराये जाने मांग किया है।
वार्डवासी मोजिब खान, रहमत खान, गुलाम कादिर, इस्लाम खान रामप्रवेश राजवाड़े सूदन साहू अशोक साहू ने सड़क अव्यवस्था के लिए नगर पंचायत एवं राष्ट्रीय राजमार्ग ठेका कम्पनी को जिम्मेदार ठहराया है।
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विद्या सागर चौधरी ने कहा सड़क किनारे नाली निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग ठेका कम्पनी द्वारा कराया गया है। नगर पंचायत की भूमिका नहीं है।
वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग कम्पनी अधिकारियों का कहना है उक्त स्थल नाली निर्माण के लिए नगर पंचायत को आबंटित की जायेगी लेकिन अभी तक नहीं किया गया है।



