Home देश बिहार: मई-जून महीने के राशन के लिए बड़ा ऐलान, जानें कैसे उठाएं...

बिहार: मई-जून महीने के राशन के लिए बड़ा ऐलान, जानें कैसे उठाएं योजना का लाभ?

0

बिहार:- बिहार में बाढ़-बारिश के इस मौसम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभार्थियों के बीच जून 2025 के राशन का भी वितरण प्रारंभ हो चुका है. लोगों को बीते 22 मई से ही इसका लाभ दिया जा रहा है. मई 2025 के लिए राशन का वितरण पूर्व से निर्धारित 20 मई तक संपन्न हो चुका है. हालांकि सरकारी विभाग की तरफ से कहा गया है कि अगर किसी लाभार्थी को मई माह के राशन को अब तक नहीं मिल सका है तो वे अब भी इसे प्राप्त कर सकते हैं. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राशन वितरण के संबंध में घोषणा की है. विभाग ने यह घोषणा विभिन्न सूचना माध्यमों से मिली उस जानकारी के बाद की है, जिसमें सामने आया था कि कुछ लाभार्थियों ने निर्धारित तिथि तक मई महीने का राशन प्राप्त नहीं किया है. इसलिए ऐसे लाभार्थियों को अपना राशन प्राप्त करने का एक मौका विभाग फिर से दे रहा है.

नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता से संपर्क करें:- विभाग ने कहा कि वे लाभार्थी, जिन्होंने मई, 2025 का राशन प्राप्त नहीं किया है, वे अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास प्रथम बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मई महीने का राशन प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही ऐसे लाभुक दूसरी बार में ई-पॉस के माध्यम से अपना बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 महीने का राशन प्राप्त करेंगे.

बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद मिल रहा है राशन:- वहीं वैसे लाभार्थी, जिन्होंने मई 2025 का राशन प्राप्त कर लिया है, उन्हें 22 मई 2025 से ही ई-पॉस के माध्यम से बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद जून, 2025 का राशन दिया जा रहा है. इसलिए मई महीने का राशन प्राप्त कर चुके लोग अब जून महीने का राशन अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास जाकर प्राप्त कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here