
विजेता की सीधे फाइनल में एंट्री
इसके बाद 30 मई को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति का होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जो टीम विजेता बनेगी, वो दूसरे क्वालीफायर में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। यानी हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
गुजरात टाइटंस ने मौजूदा आईपीएल में दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी कुछ मैचों में उसके प्रदर्शन में गिरावट दिखी। उसके लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पार पाना आसान नहीं होगा। तो यह मुकाबला भी रोमांच की हदें पार करने वाला बनेगा।
क्वालीफायर 2 में कौन भिड़ेगा
बता दें कि पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम एलिमिनेटर के विजेता से दूसरे क्वालीफायर में भिड़ेगी। इस मैच में जो जीतेगा, उसकी फाइनल में एंट्री होगी। प्लेऑफ में पहला और दूसरा क्वालीफायर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
प्लेऑफ का कार्यक्रम
- 29 मई – पहला क्वालीफायर – पंजाब बनाम आरसीबी
- 30 मई – एलिमिनेटर मैच – गुजरात बनाम मुंबई इंडियंस
- 1 जून – दूसरा क्वालीफायर
- 3 जून – फाइनल



