
भारतीय संस्कृति में कपूर का उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह बालों की सुंदरता बढ़ाने में भी सहायक है?
कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बालों को खूबसूरत बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके कुछ फायदे।
कपूर के उपयोग के तरीके
- कपूर की गिट्टी को पीसकर नारियल के तेल में मिलाएं और इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार करने से आपके बाल शाइनी और सिल्की बनेंगे, साथ ही रूसी और जूएं भी खत्म होंगे।
- कपूर को जैतून के तेल में मिलाकर लगाने से बालों में सिल्कीपन आता है। इसे हफ्ते में दो बार करें।
- कपूर का तेल बाजार में उपलब्ध है। यदि आपके बाल प्रदूषण से खराब हो रहे हैं, तो कपूर के तेल से मसाज करें। इससे बालों में चमक आएगी और वे हेल्दी बनेंगे।
- कपूर में ऐसे तत्व होते हैं जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन को सुधारते हैं, जिससे बाल घने और चमकदार बनते हैं।
- कपूर, बादाम तेल और नारियल के तेल को मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक रखें और फिर शैंपू से धो लें। इससे आपके बाल लंबे, घने और काले हो जाएंगे।
- यदि आपके बाल टूटते हैं, तो अंडे के पीले भाग में थोड़ा कपूर मिलाकर लगाएं। इसे 20 मिनट तक रखें और फिर शैंपू से धो लें।



