Home आस्था कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा 2025? नोट करें डेट और जानें इसका...

कब शुरू होगी कांवड़ यात्रा 2025? नोट करें डेट और जानें इसका महत्व..

0

28 मई 2025:- सावन का पवित्र माह भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. कहते हैं कि सावन के महीने में भोलेनाथ और माता पार्वती की आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार सावन में भगवान शिव देवलोक को छोड़कर पृथ्वी लोक पर निवास करते हैं, इसलिए इस पवित्र महीने में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना अत्यंत पुण्यदायी और लाभकारी माना जाता है. साथ ही इस माह में भगवान शिव के भक्त कांवड़ यात्रा करते हैं. कहते हैं कि कांवड़ यात्रा की शुरुआत भगवान परशुराम ने की थी. तभी से यह परंपरा चली आ रही है.

कब से शुरू होगी सावन का महीना:- वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई को होगी.वहीं सापन 9 अगस्त को होगा. इस बार सावन माह में 5 सोमवार व्रत पड़ेंगे.

कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा:- पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही हैं. ऐसे में इसी दिन से ही शिव भक्तों की कावड़ यात्रा की शुरुआत होगी. इसके अलावा सावन माह की शिवरात्रि के दिन कांवड़ यात्रा का जल चढ़ाया जाएगा.

सावन सोमवार लिस्ट

  • 11 जुलाई 2025 सावन का पहला सोमवार व्रत
  • 14 जुलाई 2025 सावन का दूसरा सोमवार व्रत
  • 21 जुलाई 2025 सावन का तीसरा सोमवार व्रत
  • 28 जुलाई 2025 सावन का चौथा सोमवार व्रत.

सावन माह में इस विधि से करें शिवजी की पूजा:- सावन माह में भोलेनाथ की पूजा करने के लिए सूर्योदय से पहले उठें. उसके बाद स्नान आदि कर साफ वस्त्र धारण कर लें. फिर शिवलिंग का दूध तथा जल से अभिषेक करें. उसके बाद भोलेनाथ को भांग, धूतरा, बेलपत्र, मिष्ठान के साथ फूल और फल अर्पित करें.भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और अंत में महादेव की आरती उतारें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here