Home स्वास्थ्य रोजाना चाय पीना आपकी सेहत को कैसे पहुँचता है नुकसान ,जानें एक्सपर्ट...

रोजाना चाय पीना आपकी सेहत को कैसे पहुँचता है नुकसान ,जानें एक्सपर्ट से…

0

दिल्ली :- भारत में लोग चाय पीने के बहुत ही शौकीन है. यहां पर दूध वाली चाय बहुत लोकप्रिय है. कुछ लोगों के दिन की शुरुआत एक कप चाय से होती है,इसके बाद पूरा दिन में 4 से 5 कप तो पी लेते हैं. भले ही वह सर्दी हो या फिर गर्मी का मौसम हो उसको चाय पीना तय होता है. यह जानते हुए भी कि इससे सेहत को बहुत नुकसान पहुंच सकता है. जब किसी के घर जाते हैं,तो वहां भी सबसे पहले एक कप चाय के बारे में ही पूछा जाता है. लेकिन आजकल कुछ लोगों ने चाय पीना कम कर दिया है. क्योंकि इसे पीने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट से कि रोजाना चाय पीने से शरीर को किस तरह के नुकसान हो सकते हैं. इसी कितनी मात्रा में पीना आपके लिए सही रहेगा.

क्या कहती हैं एक्सपर्ट:- रोजाना चाय पीना कई लोगों की आदत बन चुकी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दिन में 2 से 3 कप चाय पीने तक सीमित रहना ठीक है, लेकिन इससे ज्यादा मात्रा में पीने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं. चाय में कैफीन होता है, जो अगर ज्यादा मात्रा में लिया जाए तो नींद की परेशानी, बेचैनी, दिल की धड़कन तेज होना और सिरदर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है.

इसके अलावा खाली पेट चाय पीने से गैस, एसिडिटी और पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं. कुछ लोग दूध और चीनी के साथ बहुत ज्यादा चाय पीते हैं,जिससे वजन बढ़ना, ब्लड शुगर लेवल बिगड़ना और हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है. ज्यादा चाय पीने से शरीर में आयरन का अब्सॉर्प्शन भी कम हो जाता है, जिससे एनीमिया यानी की शरीर में खून की कमी हो सकती है.

चाय पीने का सही समय सुबह का नाश्ता करने के बाद और दोपहर के खाने के 1 से 2घंटे बाद होता है. कोशिश करें कि रात को सोने से 2 से 3 घंटे पहले चाय न पिएं, ताकि नींद पर असर न पड़े. हर्बल चाय या ग्रीन टी जैसे विकल्प सीमित मात्रा में बेहतर हो सकते हैं, लेकिन इन्हें भी ज्यादा नहीं पीना चाहिए. आप भले ही दूध वाली चाय पिएं या फिर ग्रीन टी इसे आपको एक सीमित मात्रा में पीना चाहिए. साथ ही मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here