
वाशिंगटन : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का ऐलान किया है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। पिछले दिनों एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘बिग ब्यूटीफुल’ टैक्स बिल की खुलकर आलोचना की थी, इसके बाद ट्रंप और मस्क के बीच मतभेद की खबरें आईं थीं।
मस्क ने ट्रंप को दिया धन्यवाद
राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान दोनों के बीच अच्छे संबंध बने और मस्क ने ट्रंप प्रशासन में एक वरिष्ठ सलाहकार के तौर पर काम किया है। मस्क ने ट्रंप की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए 25 करोड़ डॉलर का योगदान दिया था।
मंगलवार को प्रसारित इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक बिल बड़ा हो सकता है या सुंदर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि यह दोनों हो सकता है।’ हालांकि मस्क के इस बयान पर अभी तक व्हाइट हाउस के अधिकारियों की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
यह बिल टैक्स में कटौती और सख्त आव्रजन नीति को बढ़ावा देने की बात करता है। इस बिल को मंगलवार को संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पारित किया और सीनेट में इस पर बहस चल रही है।
इस विभाग में काम कर रहे थे मस्क
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने सरकारी दक्षता विभाग गठित किया, जिसकी जिम्मेदारी मस्क को सौंपी है। यह विभाग सरकारी खर्चों में कटौती के लिए काम कर रहा है।



