Home छत्तीसगढ़ युवती के ससुराल पक्ष वालों ने मायके पक्ष वालों को पीटा- ...

युवती के ससुराल पक्ष वालों ने मायके पक्ष वालों को पीटा-  मामला दर्ज

0

 

मुन्ना पांडेय रिपोर्टर -सरगुजा :थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी में एक युवती के ससुराल पक्ष वालों ने मायके पक्ष वालों को जम कर पीटा। पुलिस सूत्रों की मानें तो प्रार्थिया लीलावती दास पिता रामचंद्र दास उम्र 22 साल साकिन ग्राम गोरेयापीपर ने 28 मई दिन बुधवार को थाना उपस्थित आकर अपने मायके पक्ष वालों के साथ ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट किये जाने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दरअसल विवाहिता युवती के परिवार वाले महिला को उसके ससुराल ग्राम बेलदगी पहुंचाने आये हुये थे। महिला का पति रविदास अपने पत्नि से बोला मैं तुम्हें नहीं रखूंगा।

महिला का चाचा श्री चंद दास बोला शादी में जो बर्तन अन्य सामान दिये है उसे वापस करो। इस बात से नाराज़ महिला के ससुराल पक्ष वालों ने मायके पक्ष वालों को रविदास, सागर दास हकिम दास, एवं उसके पत्नी ने अश्लील गालियां बकते हुए डंडा इट से जमकर मारपीट किया जिससे युवती के चाचा अन्य लोगों को गंभीर चोटें आई हैं । महिला ने अपने ससुराल पक्ष वालों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में धारा 296 351(2) 115(2)3-(5) बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here