Home Blog अज्ञात ट्रेक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को ठोका एक की मौत घायल अस्पताल...

अज्ञात ट्रेक्टर ने मोटरसाइकिल सवार को ठोका एक की मौत घायल अस्पताल रेफर 

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय :उदयपुर थाना क्षेत्र के केदमा मुख्य मार्ग में 28 मई दिन बुधवार को तकरीबन 9 बजे एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही एवं तेज़ गति से वाहन चलाते सामने से आ रही मोटरसाइकिल सवार को जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल में सफर कर रहे एक व्यक्ति सकलू राम पिता मोहर साय उम्र 63 साल निवासी महेशपुर

थाना उदयपुर की ईलाज के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणो से मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 138 से तकरीबन 8 सौ मीटर के दायरे में केदमा मुख्य मार्ग पर बालू से भरे ट्रेक्टर चालक ने तेज गति से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये महेशपुर के तरफ आ रहे मोटरसाइकिल को अपने जद में ले लिया मोटरसाइकिल में सफर कर रहे सकलू राम पिता मोहर साय उम्र 63 साल निवासी महेशपुर थाना उदयपुर एवं मानसिंह पिता रामलाल उम्र 18 वर्ष मिनाक्षी सिंह उम्र 11 वर्ष दोनों साकिन ग्राम अमगसी थाना लखनपुर, संजू सिंह पिता ऐतवार साय निवासी ग्राम फुनगी थाना उदयपुर ट्रेक्टर की ठोकर से घायल हो गए। प्रत्येक्ष दर्शीयो ने सभी घायलो को मुक्ताजलि वाहन के जरिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां इलाज के दौरान सकलू राम पिता मोहर साय महेशपुर की मौत हो गई।

वहीं मोटरसाइकिल में सफर कर रहे दूसरे घायलो का इलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है मृतक सकलू राम पेशे से वैध था जिसे मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम अमगसी लाया जा रहा था। और रास्ते में दुर्घटना हो गई। अज्ञात ट्रेक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया है। खबर लिखे जाने तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here