Home मनोरंजन शक्तिमान से हो गई मुकेश खन्ना की छुट्टी? रणवीर सिंह ने खरीद...

शक्तिमान से हो गई मुकेश खन्ना की छुट्टी? रणवीर सिंह ने खरीद लिए राइट्स, बनाएंगे सीरीज?

0

Mumbai:- मशहूर सुपरहीरो टीवी सीरीज शक्तिमान को लेकर रणवीर सिंह लंबे वक्त से चर्चा में रहे हैं. पहले कहा गया कि रणवीर खुद इस इंडियन सुपरहीरो की रोल निभाना चाहते हैं. इस बीच इस मामले में पहले शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना की भी एंट्री हुई. रणवीर ने तो शक्तिमान बनाने को लेकर मुकेश खन्ना से मुलाकात भी की. हालांकि मामला अधर में ही लटका दिखा. पर अब लगता है शक्तिमान बनने जा रही है. पर शक्तिमान पर फिल्म नहीं सीरीज बनने वाली है और इस सीरीज को रणवीर सिंह ही प्रोड्यूस भी करेंगे.

मुकेश खन्ना शक्तिमान का हिस्सा हैं या नहीं:- सीरीज बनने की खबर आते ही पहला सवाल ये उठता है कि इस सीरीज में क्या मुकेश खन्ना किसी तरह से भी शामिल होंगे. तो आपको बता दें कि इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वो इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं या नहीं, इस बारे में फिल्मफेयर की रिपोर्ट में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है. न ही मुकेश खन्ना ने अब तक इस बारे में कुछ कहा है.

सुपरहिट रहा था शक्तिमान:- ओरिजिनल टीवी शो शक्तिमान 1997 में शुरू हुआ था और ये 2005 तक चलता रहा था. इस सुपरहीरो शो को देश में बहुत ज्यादा पसंद किया गया था और घर घर में लोग शक्तिमान के फैन हो गए थे. ये टीवी शो बच्चों को ही नहीं, बल्कि बड़ों को भी खूब पसंद आया था. रणवीर सिंह आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में सिंबना बनकर कैमियो करते नजर आए थे. हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली. उससे पहले वो लीड रोल में 2023 में आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखे थे. इस वक्त रणवीर सिंह के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें डॉन 3, धुरंधर और बैजु बावरा जैसी फिल्मों का नाम शामिल है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here