Home छत्तीसगढ़ हमर गांव हमर पानी अभियान के तहत ग्रामीणो को जल के महत्व...

हमर गांव हमर पानी अभियान के तहत ग्रामीणो को जल के महत्व को समझाया गया

0

 

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : जल ही जीवन है जल के एहमियत को लेकर चलाये जा रहे “”हमर गाव हमर पानी”” अभियान के तहत जंप क्षेत्र केग्राम पंचायत पुटा में 29 मई दिन गुरुवार को जंप मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेदप्रकाश पांडेय की अध्यक्षता में पंचायत वासियों को जल के महत्व को समझाया गया। बताया गया कि- यदि जल नहीं होता तो यह दुनिया जल जाती ।

संसार में जीवन की कल्पना करना व्यर्थ होता। जल है तो जीवन संभव है। बाद इसके गांव में रैली निकाल ग्रामीणो को पानी संरक्षित करने जागरूक किया गया। साथ ही हमर गाव हमर पानी अभियान को जन-जन तक पहुंचने का प्रयास किया गया। ताकि जन-मानस में पानी के प्रति एक अच्छा संदेश पहुंचे साथ ही जल संरक्षण को लेकर श्रम दान भी किया गया। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक मिंज,जंप कार्यालय के कर्मचारी सरपंच सचिव ग्रामवासी काफी संख्या में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here