
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : रूक रूक कर हो रहे बारिश तथा उमस भरी गर्मी दोनों के जुगलबंदी से जनमानस काफी त्रस्त है ।
इतिफाक से मजदूर नहीं मिलने कारण किसान वर्ग लाचार बेचारे हो गये हैं। ऐसी परिस्थिति में मिलों दूर तलक खेतों में लगे गर्मी धान फसल को काटने हार्वेस्टर मशीन का सहारा लिया जा रहा है। कुछ किसान खुद से फसल काट रहे हैं।
यदि मशीन नहीं होता तो धान फसल को काट पाना नामुमकिन होता। भीषण गर्मी में धान फसल को काट कर खलिहान तक लाना चुनौती पूर्ण कार्य हो गया है । किसी तरह लाया जा रहा है।
वैसे भी शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने से मजदूरों का मिलना असंभव सा हो गया है। कृषक वर्ग काफी चिंतित और परेशान हैं। फिलहाल मानसून के आने से पहले धान फसल को काट कर खलिहान तक लाने में किसान लगे हुये हैं।



