Home छत्तीसगढ़ जमीन सीमांकन करने हल्का पटवारी ने मांगी 10 हजार रु रिश्वत पीड़ित...

जमीन सीमांकन करने हल्का पटवारी ने मांगी 10 हजार रु रिश्वत पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोधपुर में ज़मीन सीमांकन करने के एवज मे हल्का पटवारी ने कास्तकार से 10 हजार रूपये की मांग किये किसान मोहन राम ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप पटवारी द्वारा नाहक तरीके रिश्वत मांगने की शिकायत की है ।पीड़ित ने बताया की पटवारी ने कंप्यूटर में नाम दर्ज करते समय पीड़ित का नाम जानबूझकर छोड़ दिया था। बाद इसके पीड़ित ने किसी तरह राजस्व अभिलेख में अपना नाम दर्ज कराया था। वहीं अब सीमांकन करने के नाम पर हल्का पटवारी के द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित मोहन राम ने हल्का पटवारी के उपर आरोप लगाया है, साथ ही कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में पटवारी को निलंबित करने की मांग के साथ सीमांकन कराने की मांग की है, गौरतलब है कि सरगुजा जिले में एसीबी की टीम के द्वारा लगातार रिश्वतखोर अधिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है कई पटवारी और बड़े अधिकारीयों को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,मगर जिले में करप्शन का खेल अब भी लगातार जारी है, देखना होगा कि हल्का पटवारी पर लगे रिश्वत मांगने के इस आरोप पर जिला कलेक्टर कौन सा रूख़ अख्तियार करते हैं।

इस संबंध में लखनपुर तहसीलदार श्रीमती अंकिता पटेल से चर्चा करने पर उन्होंने बताया मेरे पास पटवारी की कोई शिकायत नहीं आई है अगर शिकायत आता है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here