Home छत्तीसगढ़ डीजे साउण्ड सिस्टम पर नाचते युवक के साथ मारपीट- मामला दर्ज

डीजे साउण्ड सिस्टम पर नाचते युवक के साथ मारपीट- मामला दर्ज

0

रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के जूना लखनपुर में एक युवक के साथ मारपीट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक युवक श्याम नारायण यादव आ0 गणेश राम यादव उम्र 23 साकिन भूईया पारा जूना लखनपुर 2 जून दिन सोमवार को रजवार पारा पड़ोस में ग्राम पुहपुटरा से आये बारात में डीजे साउण्ड सिस्टम पर अपने दोस्त अनिकेत गुप्ता, यशवंत राजवाड़े महेन्द्र चेरवा अन्य,साथियों के साथ नाच रहा था तकरीबन रात के 11-12 के दरमियान बारातियों ने डीजे साउण्ड पर गाना बजाने को लेकर विवाद करते हुए धक्का मुक्की करने शुरू कर दिया।

नाच रहे घराती युवको के साथ गाली-गलौच करते मारपीट शुरू कर दिया इसी दौरान कोई एक युवक जो हांथ में पहने कडे से युवक के सिर एवं चेहरे में मारपीठ किया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 296,351(2)115(2)3(5) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here