Home छत्तीसगढ़ सीजी सेट रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें CG Vyapam Final Answer key, Scorecard,...

सीजी सेट रिजल्ट जारी, डाउनलोड करें CG Vyapam Final Answer key, Scorecard, कट-ऑफ PDF

0

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने आखिरकार CG SET परिणाम 2024-2025 घोषित कर दिया है। परिणाम के साथ ही परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी, कट-ऑफ अंक और स्कोरकार्ड/अंक विवरण भी जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब अपनी रिजल्ट स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं-भले ही वे परीक्षा में सफल हुए हों या नहीं।

CG SET Result 2024-25 Download Link

सीजी सेट परिणाम 2024-25 का डाउनलोड लिंक अब सक्रिय (Active) हो चुका है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर रिजल्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ चेक कर सकते हैं। रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है।

CG Vyapam SET Result 2025 लिंक यहां क्लिक करें
CG SET Combined List 2025 PDF यहां क्लिक करें
CG SET Result 2025 Notice PDF यहां क्लिक करें

CG SET Final Answer Key 2025 Link

पेपर 1 और 2 सहित कुल 19 विषयों के लिए CG SET फाइनल आंसर की 2024-25 3 जून 2025 को जारी कर दी गई है। इसे आधिकारिक वेबसाइटपर देखा जा सकता है। उम्मीदवारों द्वारा दी गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद यह फाइनल आंसर की जारी की गई है। आप विषयवार आंसर की PDF डाउनलोड कर परीक्षा में दिए गए अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

CG Vyapam SET Final Answer Key 2024-25 यहां क्लिक करें

CG SET Cut Off Marks 2024-25 OUT

CG SET परिणाम 2024-25 के साथ, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने 3 जून 2025 को CG SET कट ऑफ मार्क्स 2024-25 भी जारी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2024) के लिए विषय और श्रेणीवार कट ऑफ मार्क्स उपलब्ध हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके कट ऑफ मार्क्स देख सकते हैं।

CG SET Cut Off Marks 2025 PDF यहां क्लिक करें

CG Vyapam SET Result 2025 कैसे चेक करें?

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET) 2024-25 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करना होगा:

आधिकारिक वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in/ पर जाएं।

होमपेज पर ऊपर “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।

नए पेज पर CG SET 2024 अंतिम उत्तर, परिणाम, संयुक्त सूची, कट-ऑफ के विकल्प दिखाई देंगे।

“Result” बटन पर क्लिक करें, जिससे लॉगिन पेज खुलेगा।

अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

कैप्चा कोड सही से भरें और “लॉगिन” बटन दबाएं।

आपका CG SET परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा, जिसमें आपकी योग्यता या अयोग्यता का विवरण होगा।

रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here