एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल,: दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी का किरंदुल नगर आगमन पर आतिशबाजी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। वार्ड क्रमांक 08 के मेन मार्केट में आयोजित एक भव्य समारोह में सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने जिला न्यास निधि (DMF) के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित ट्यूबलर स्ट्रीट लाइट परियोजना का लोकार्पण किया। यह परियोजना वार्ड क्रमांक 08 (मेन मार्केट) और वार्ड क्रमांक 18 (मिश्रा कैंप) में पूरी की गई है, जिससे क्षेत्र में उन्नत प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने विधायक से NMDC L01 और L02 भर्ती के लिए किरंदुल और बचेली में कोचिंग सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया, ताकि स्थानीय युवा इन भर्तियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समारोह में बीजेपी जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता, किरंदुल पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी, सत्यजित सिंह चौहान, सीएमओ शशि भूषण महापात्र, मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह आयोजन किरंदुल के विकास और स्थानीय समुदाय के उत्थान के प्रति विधायक और प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।



