Home छत्तीसगढ़ भोलापुर में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे तालाब से गांव...

भोलापुर में जल संरक्षण के लिए बनाए जा रहे तालाब से गांव में बढ़ेगा भूमिगत जल स्रोत : संजय सिन्हा

0

 

छुरिया : छुरिया विकासखंड के सबसे बड़े ग्राम पंचायत भोलापुर में कलेक्टर राजनांदगांव, जिला सी. ई.ओ. राजनांदगांव जनपद पंचायत के सी. ई. ओ. होरीलाल साहू के मार्ग निर्देशन में छुरिया विकासखंड के भोलापुर में 9.62 रुपए की लागत से तालाब गहरीकरण कार्य कराया जा रहा है,जिसका निरीक्षण संजय कुमार सिन्हा अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया,श्री प्रकाश मोटघरे जनपद सदस्य ने मौके का निरीक्षण किया कार्यस्थल में 267 मजदूर कार्य कर रहे थे,उसके पश्चात श्री सिन्हा व मोटघरे ने 15 वे वित्त मद से नाली निर्माण और मंच निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन भी किया गया । इसके अतिरिक्त छुरिया विकासखंड के अनेकों गांवों में गिरते भूमिगत जल स्रोत को बढ़ावा देने के लिए जनपद पंचायतें के जुड़े सभी विभागीय अमलों ने सतत प्रयास कर रहे है, कि वर्षा के जल को कैसे संरक्षित करे इस ओर सरपंच,सचिव,रोजगार सहायकों सहित बिहान के दीदीयों को मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षित भी किया जा रहा है,इस महत्ती अभियान में जनपद पंचायत अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा उनके सभी सदस्यों ने लगातार जल संरक्षण के लिए हो रहे बोरी बंधान,वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कार्यों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित किए हुए है । श्री सिन्हा ने लगातार सभी शासकीय मंचो में किसान भाइयों को रबी के सीजन में धान की फसल न लेने की भी अपील कर रहे है । इस अवसर पर सरपंच चमेली बाई नेताम,शीशपाल साहू,रुखम पांडे,पूर्व सरपंच,प्रभु साहू सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here