Home मनोरंजन RCB की जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर आर माधवन...

RCB की जीत के बाद बेंगलुरु में हुई भगदड़ पर आर माधवन ने जताया शोक…

0

नई दिल्ली. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को हिला दिया है. आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में लोग स्टेडियम के पास इकट्ठा हुए थे, लेकिन यह जश्न एक दुखद हादसे में बदल गया. 4 जून को हुई इस भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की जान चली गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. हादसे के बाद से देशभर से संवेदनाएं आ रही हैं. फिल्म एक्टर आर. माधवन ने भी इस पर शोक जताया और सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी.

आरसीबी ने भी शेयर किया पोस्ट:- आरसीबी ने अपने बयान में कहा, ‘हम इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हैं. जैसे ही हमें स्थिति का पता चला, हमने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और प्रशासन के निर्देशों का पालन किया. सभी फैंस से अनुरोध है कि वे सुरक्षित रहें और सावधानी बरतें.’ अगर माधवन की फिल्मों की बात करें तो उन्हें हाल ही में केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग में देखा गया. फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और अनन्या पांडे भी नजर आए थे. फिल्म को मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली – कुछ दर्शकों ने इसे पसंद किया, जबकि कुछ को उम्मीद से कम लगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here