Home छत्तीसगढ़ शिक्षक ने महिला पटवारी को दिया गाली, जमीन सीमांकन के दौरान किया...

शिक्षक ने महिला पटवारी को दिया गाली, जमीन सीमांकन के दौरान किया अभद्र व्यवहार

0

बलरामपुर:  सरकारी जमीन की सीमांकन के दौरान एक महिला पटवारी से शराब के नशे में शिक्षक द्वारा अभद्रता की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक राजकुमार पोर्ते को शराब के नशे में गाली-गलौज करते देखा जा सकता है। यह मामला वाड्रफनगर के रूपपुर गांव का है।

यह मामला तब सामने आया जब महिला पटवारी ममता भगत न्यायालय के आदेश के बाद सीमांकन के लिए रूपपुर गांव गई थीं। इसी दौरान शिक्षक राजकुमार पोर्ते ने शराब के नशे में आकर उनसे अभद्र व्यवहार किया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पटवारी ममता भगत ने बताया कि वे इस मामले की शिकायत अपने संघ से करेंगी और उसके बाद कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगी। हालांकि, अभी तक इस घटना की पुलिस में कोई शिकायत नहीं की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here