रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : आज 5 जून दिन गुरुवार को भाजपा मंडल लखनपुर में माननीय विधायक राजेश अग्रवाल ने “एक पेड़ मां के नाम”” वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार पौधा लगाकर पर्यावरण पखवाड़े का श्रीगणेश किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर दिनेश साहू, राजेंद्र जायसवाल दिनेश बारी ,सुरेन्द्र साहू, शिवराज सिंह, नरेंद्र पांडेय यतेन्द्र पांडेय राकेश साहू, सन्नी बंसल सचिन अग्रवाल अमीत बारी सौरभ अग्रवाल अशोक अग्रवाल पवन भूईया गोपाल भूईया विनेश राम अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन शामिल रहे।
विधायक अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आग्रह किया और बताया कि– पौधा लगाना जितना आसान सहज है उसका हिफाजत करना उतना ही जटिल एवं कठिन है।
उपस्थित जनों को अवगत कराया कि उनके कार्यालय में फलदार पौधे निःशुल्क उपलब्ध हैं।भाजपा नेता दिनेश साहू ने पौधों के सुरक्षा संरक्षण के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी ने इस अभियान को पूरे मंडल में चलाने की बात कही।
प्रभारी सौरभ अग्रवाल ने हर बूथ में पौधारोपण करने के प्रति क्षेत्रीय लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की।
इस बार समय से मानसून आने के कारण पौधारोपण की शुरुआत जल्दी कर दी गई है । लोगों दिलों में हरियाली सुन्दरता एवं पर्यावरण के प्रति उत्साह व जागरूकता देखने को मिली।
आइए हम सभी इस सराहनीय पहल में भाग लें, एक पेड़ माँ के नाम लगाएं और प्रकृति के रक्षक बनें।



