
अमरेश झा कोंडागांव : दक्षिण वन मण्डल का एक बार फिर अनदेखी देखने को मिली है जहां आज पर्यावरण दिवस के दिन दक्षिण वन मंडल हरित क्रांति माना रहा है वही कोंडागांव के हरे भरे पेड़ों में खिलो से होडिंग चिपकाया जा रहा है। जिससे पेडों को भारी नुकसान व खतरा मंडरा रहा है पर अब तक जिम्मेदार अधिकारियों की इस ओर नजर नही पड़ी है इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद होडिंग लगाने वाले ने वन विभाग से परमिशन ले कर लगाया तभी अब तक जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने निर्णय नहीं लिया और न ही कोई कार्यवाही किया गया है ।पर्यावरण दिवस पर अनेकों पेड़ लगाए जा रहे है मगर मुख्यालय में ही पेड़ो के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जा रहा है अब देखने वाली बात होगी की खबरों के बाद क्या विभाग कुम्भकर्णी नींद से जागेगा।



