Home व्यापार शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 165 अंक की तेजी के साथ 81,607...

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 165 अंक की तेजी के साथ 81,607 के लेवल पर

0

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी के ब्याज दरों में कटौती के ऐलान बाद शेयर बाजार में मामूली गिरावट आई थी। हालांकि कुछ समय बाद इसमें तेजी देखने को मिली। आज यानी 6 जून को सेंसेक्स करीब 165 अंक की तेजी के साथ 81,607 पर कारोबार कर रहा है।वहीं निफ्टी में भी करीब 73 अंक की तेजी है, ये 24,824 के स्तर पर है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.50% की तेजी के साथ 37,730 पर और कोरिया का कोस्पी 1.50% ऊपर 2,812 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.30% की गिरावट के साथ 23,824 के स्तर पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट 3,382 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। 5 जून को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.25% गिरकर 42,319 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट 0.83% गिरकर 0.83% पर बंद हुआ।

कल शेयर बाजार में तेजी रही थी

शेयर बाजार में कल यानी 5 जून को तेजी रही। सेंसेक्स 444 अंक की बढ़त के साथ 81,442 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 130 अंक की तेजी रही। ये 24,750 के स्तर पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही। IT, FMCG और मेटल शेयर में तेजी देखने को मिली है। वहीं ऑटो और सरकारी बैंकों के शेयर्स में गिरावट रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here