
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : राष्ट्रीय राजमार्ग 130 में सड़क हादसों का ग्राफ दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में 6 जून दिन शुक्रवार को करमू राम वल्द प्रेम साय जाति धोबी उम्र 30 वर्ष साकिन ग्राम जेजगा डोकन नारा अपने ससुराल माडीडाड जिला सूरजपुर गया था घर वापसी के दौरान करीब साढ़े बजे बस से उतर कर कवलगीरी रोड़ में अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी अचानक एन एच 130 मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुये ग्रामीण को ठोकर मार मौके से फरार हो गया। जिससे करमू राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर 112 के टीम घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे लेकर शव वाहन के जरिए से लखनपुर अस्पताल लाकर मर्चुरी में रखवाया। 7जून दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। लखनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।



