
नई दिल्ली : OnePlus ने आज भारत में अपने कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के साथ नया OnePlus Pad 3 भी लॉन्च कर दिया है। बता दें कि ये कंपनी के लाइनअप में सबसे नया टैबलेट 6 मिलीमीटर से भी पतला है और यह ऑल-मेटल यूनिबॉडी डिजाइन ऑफर कर रहा है जो देखने में काफी ज्यादा प्रीमियम लगता है। इतना ही नहीं यह टैबलेट 3.4K रिजाल्यूशन वाली 13.2 इंच की LCD स्क्रीन के साथ आता है जो मल्टीटास्किंग को आसान बना देता है।
खास बात यह है कि लेटेस्ट OnePlus Pad 3 में सबसे पावरफुल क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है और यह दो वेरिएंट एक 12GB RAM और 256GB और दूसरा 16GB RAM और 512GB स्टोरेज में आता है। चलिए डिवाइस के अन्य फीचर्स जानें…
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
टैबलट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह आपको 6 घंटे तक हाई-एंड AAA गेम खेलने या 17 घंटे तक वीडियो प्ले-बैक की सुविधा देता है। इतना ही नहीं यह टैबलेट 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही यह टैबलेट एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 15 पर रन करता है और इसमें AI राइटर, AI समराइज और सर्किल टू सर्च जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।



