Home छत्तीसगढ़ धमतरी में मरने की झूठी कहानी, युवक राजधानी से गिरफ्तार

धमतरी में मरने की झूठी कहानी, युवक राजधानी से गिरफ्तार

0

धमतरी : जिले से अजीबो गरीब मामला सामने आया है. गंगरेल बांध से 25 मई को लापता युवक 12 दिन बाद दिल्ली में मिला है. डैम के पास उनके कपड़े-चप्पल मिलने पर माना जा रहा था कि युवक बांध में डूब गया है, लेकिन जांच में पता चला कि वह जिंदा है. फिलहाल पुलिस उसे पकड़कर रुद्री थाना ले आई है. यह मामला रुद्री थाना क्षेत्र का है.

पूछताछ में पता चला कि युवक कर्ज के बोझ से परेशान था. इसके चलते उसने बांध में डूबने का नाटक किया और वहां अपना मोबाइल, कपड़े और चप्पल छोड़कर फरार हो गया था. जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी 30 वर्षीय हेमंत चंद्रवंशी 24 मई को अपने एक कर्मचारी के साथ गंगरेल आया था और वहीं के एक रिसॉर्ट में रुका था. 25 मई को वह अंगारमोती मंदिर के पीछे नहाने गया और अपने कर्मचारी को कुछ सामान लाने भेजा. इस बीच वह अपने मोबाइल, कपड़े और चप्पल बांध किनारे छोड़कर वहां से फरार हो गया. कर्मचारी लौटा तो उसे हेमंत का सामना मिला पर वह गायब था. उसने इसकी सूचना रुद्री थाने में दी. शुरुआती जांच में युवक के डूबने की आशंका जताई गई. पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली और रायपुर से एसडीआरएफ टीम भी बुलवाई. पांच दिनों तक लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

पुलिस ने हेमंत के परिजनों से संपर्क किया और पूछताछ की तो पता चला कि उसका एक और नंबर है. पुलिस ने उस नंबर के मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल्स की जांच शुरू की. इसी बीच हेमंत ने दूसरे नंबर से घरवालों को फोन किया और बताया कि वो दिल्ली में है. वो कर्ज से परेशान है, इस वजह से वो महीनेभर बाद वापस आएगा. एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया, हेमंत के मोबाइल लोकेशन से पुलिस की टीम हेमंत चंद्रवंशी को दिल्ली से पकड़कर रुद्री थाना ले आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही. इस तरह का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. युवक पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here