
रिपोर्टर मुन्ना पांडेय सरगुजा : थाना क्षेत्र के नपं लखनपुर वार्ड क्रमांक 15 शिवपुर में शराबी पति द्वारा पत्नी को पीटने का मामला प्रकाश में आया है पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुन्ती सोनवानी पति प्रेम कुमार सोनवानी उम्र 24 वर्ष ने 8 फरवरी को थाना उपस्थित आकर अपने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल पिडिता के घर में ब्रम्ह भोज कार्यक्रम चल रहा था शराबी पति अपनी पत्नी कुंती सोनवानी से वास्ते शराब पीने पैसे की मांग करने लगा। पत्नी द्वारा पैसे नहीं देने से नाराज़ पति ने पत्नी से मारपीट किया। पीड़िता के रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने धारा सदर 296 (बी) 351(3) 115(2) बीएनएस का मामला दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया है।



